दिल्ली। रिलायंस जियो के आते ही सभी टेलीकॉम ने अपने-अपने डेटा प्लान से लेकर फ्री कॉलिंग तक के प्लान में बदलाव किये हैं। इसी को देखते हुए एयरटेल ने रिलायंस जिओ के फ्री इंटरनेट डेटा ऑफर की टक्कर में 4जी यूजर्स के लिए 3 महीने यानी 90 दिन का फ्री इंटरनेट ऑफर जारी किया है।
जी हां AIRTEL अब अपने मौजूदा ग्राहकों के लिए 1,495 रपए में तीन महीने की अवधि वाला असीमित डेटा पैक पेश किया है, जिसमें 30 जीबी तक 4जी डेटा मिलेगा। एयरटेल के डायरेक्टर (ऑपरेशन्स) अजय पुरी ने कहा कि 4जी स्मार्टफोन्स वाले यूजर्स अधिक डेटा खर्च करते हैं, उन्हीं की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस पैक को लॉन्च किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पैक के साथ कस्टमर्स बेफिक्र होकर इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस वजह से यूजर्स को बार-बार डेटा पैक रीचार्ज करवाने से मुक्ति मिलेगी।
एयरटेल ने पेश किया धमाकेदार 4जी डेटा प्लान
कंपनी ने एक बयान में बताया कि नए ग्राहकों के लिए यह पैक 1,495 रपये में उपलब्ध होगा। इस पैक के माध्यम से 4जी डेटा की कीमतें 50 रुपए प्रति गीगाबाइट तक आ जाएंगी और यह सिर्फ 4जी मोबाइल हैंडसेट पर कार्य करेगा।
कंपनी ने कहा कि ‘‘डेटा पैक में उपयुक्त प्रयोग नीति लागू होगी’’। इस पैक के तहत 30 जीबी तक 90 दिनों 4जी स्पीड मिलेगी और एक बार यह खत्म होने के बाद यह अपने आप 2जी स्पीड पर आ जाएगा।
popcash
Saturday, 24 September 2016
#RelianceJio के बाद AIRTEL देगा 3 महीने के लिए फ्री अनलिमिटेड 4G डेटा
Labels:
General
Related Posts: General
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post a Comment