रिलायंस जियो की धमाकेदार लॉन्चिंग के बाद अब धीरे-धीरे चुनौतियां सामने आने लगी हैं. अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और सिर्फ 4जी नेटवर्क पर सबसे सस्ता डाटा देने का वादा करने वाली जियो कॉल ड्रॉप की समस्या से जूझ रही है. कंपनी द्वारा जारी किए गए एक बयान के मुताबिक, जियो की 80 फीसदी से ज्यादा कॉल फेल हो जा रही हैं.
पिछले सप्ताह एक बयान में जियो ने कहा, ”पिछले कुछ सप्ताह में समस्या बेहद गंभीर हो गई है, हर 100 में से 80 कॉल फेल हो रही हैं.” हालांकि जियो ने इसके लिए एयरटेल और वोडाफोन जैसे बड़े ऑपरेटर्स पर आरोप मढ़ा है.
जियो का कहना है कि प्रतिद्वंदी ऑपरेटरों ने पर्याप्त इंटरकनेक्शन प्वाइंट्स नहीं मुहैया कराए. यूजर्स को “सुपीरियर वॉयस टेक्नोलॉजी का फायदा” नहीं लेने दिया गया.
धीरे धीरे लोग इससे परेशान होने लगे हैं और उनकी शिकायतों की लिस्ट भी लंबी होती जा रही है.
ये हैं यूजर्स की रिलायंस जियो से शिकायत
यूजर्स ने बताया कि उन्हें काफी दिक्कते आ रही हैं. कई लोगों ने यह भी बताया कि इंटरनेट अब पहले जैसा फास्ट नहीं, तो किसी ने कहा कि इंटरनेट तो चल रहा है लेकिन कॉल नहीं हो रही है.
कुछ लोगों ने बताया है कि उन्होंने 20 दिन पहले सिम लिए हैं , लेकिन अभी तक एक्टिवेट नहीं हुआ है. लोगों की यह भी शिकायत है कि कस्टमर सपोर्ट काफी घटिया है. काफी देर के बाद बात भी होती है तो समस्या का समाधान नहीं मिलता.
हालांकि इनमें से कई यूजर्स का यह भी मानना है कि यह फ्री है तो हमें कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए, जब पैसे देने होंगे तो शिकायत करेंगे.
अब हम आपको बताते हैं कि आपके पास जियो है तो इन दिक्कतों का सामना कर सकते हैं.
स्टेबल नेटवर्क की प्रॉब्लम: कभी आपको 15Mbps स्पीड मिलेगी और अगले ही पल 100Kbps तक की स्पीड हो जाती है. 5 सितंबर के बाद से नेटवर्क की दिक्कतें बढ़ गई हैं. अगर आप कार में हैं या पैदल चलते हुए नेटवर्क लगातार आता जाता रहता है. ऐसे में इंटरनेट काफी स्लो चलता है.
वॉयस कॉल की समस्या: कई लोग महीने भर से जियो सिम से इंटरनेट तो चला रहे हैं लेकिन उससे एक बार भी कॉल नहीं किया है. वजह ये है कि इससे किसी को कॉल लगती ही नहीं है. कॉल लग जाए तो भी वॉयस क्वालिटी काफी बदतर है. हालांकि एप टु एप कॉलिंग इससे कुछ ठीक है लेकिन इसके लिए दोनों तरफ VoLTE वाला स्मार्टफोन जरूरी है.
सिम कार्ड काम नहीं कर रहा है!
5 सितंबर के बाद से कंपनी के मुताबकि जियो सिम सभी 4G स्मार्टफोन में चलेगा . लेकिन कई लोगों के लिए ऐसा नहीं है. 4G डिवाइस होने के बाद भी सिम काम नहीं कर रहा है. ऐसे मामले ज्यादातर एक साल पुराने स्मार्टफोन में दिख रहे हैं. हालांकि इसके 11 ऐप्स इंस्टॉल करके और सेटिंग्स में बदलाव करके कुछ लोगों के लिए यह काम कर रहा है.
popcash
Friday, 23 September 2016
खुल रही है धीरे-धीरे ‘जियो’ की पोल
Labels:
General
Related Posts: General
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post a Comment