कानून पर अमल 2017 से हो सकता है। एक ब्रिटिश दैनिक के अनुसार अधिकारियों का कहना है कि लातावियाई संस्कृति की रक्षा और आतंकवादियों को कपड़े के अंदर हथियार छिपाकर ले जाने से रोकने के लिए नया कानून जरूरी था। यह कदम फ्रांस में 2011 में सार्वजनिक स्थलों पर पूरा चेहरा ढंकने वाले नकाब पर लगाए गए इसी तरह के प्रतिबंध का अनुसरण है।
केवल 20 लाख की अबादी वाला लाताविया शरणार्थियों के पुनर्वास के लिए यूरोपीय संघ के प्रयासों के तहत अगले दो वर्षो में 700 शरणार्थियों को स्वीकार करने को राजी हुआ है। इस सप्ताह फ्रांस के प्रधानमंत्री मैनुएल वाल्स ने विश्वविद्यालयों में हर तरह के इस्लामी हिजाब पर रोक लगाने की योजना की घोषणा की थी।

Post a Comment