कब्रिस्तान के मुतवल्ली ने रात ज्यादा होने के कारण बच्ची को दफनाने के लिए सुबह आने के लिए कहा।नजीमुल ने बच्ची को एक कार्टन में रख दिया। अगली सुबह जब दफनाने की सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई, बच्ची ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद तुरंत बच्ची को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे ढाका रेफर कर दिया।
बच्ची के दादा अब्दुल कलाम ने कहा कि डॉक्टरों ने बच्ची को ढाका रेफर किया था, लेकिन वह अपनी आर्थिक हालत ठीक न होने और गरीबी की वजह से बच्ची को ढाका के अस्पताल में भर्ती नहीं करा सकते। तभी एक व्यक्ति ने बच्ची के इलाज का खर्चा उठाने की इच्छा जताई। उस व्यक्ति ने बच्ची को ढाका के स्क्वेयर अस्पताल में भर्ती कराया।

Post a Comment