popcash

Monday, 26 September 2016

ये है दुनिया की सबसे खतरनाक सड़क, दिन मे दो बार गाड़ियों समेत समा जाती है समुद्र में

। इस दुनिया में कई हैरतंगेज जगह हैं जिसे देखना लोगों को बहुत पसंद है। लोग हॉलिडेज पर अलग-अलग और खास जगहों पर घूमना पसंद करते हैं। आजकल फ्रांस की एक सड़क लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। दूर-दूर से लोग बस सड़क पर अपनी गाड़ी चलाने के लिए आ रहे हैं।

लेकिन इस सड़क पर गाड़ी चलाना जितना मनोरंजक है उससे ज्यादा खतरनाक भी है। अगर आप भी फ्रांस घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो वहां की इस सड़क पर घूमने से पहले हजार बार सोच लें। दरसल, ये सड़क समुद्र के बीचो-बीच बनी है और दिन में दो बार समद्र में डूब जाती है।



फ्रांस की ये हैरतंगेज सड़क दिन में दो बार डूब जाती है 13 फीट गहरे पानी में

पैसेज डु गोइस नाम की ये हैरतंगेज सड़क बर्नेफ की खाड़ी से नोइरमौतीर आईलैंड को एक दूसरे से जोड़ती है। ये सड़क देखने में जितनी खूबसूरत है उतनी ही डरावनी भी है। तकरीबन 3 किलोमीटर लंबी ये सड़क दिन में दो बार गायब हो जाती है।

नोइरमौतीर आईलैंड जाने का केवल यही एकलौता रास्ता है। इस सड़क की वजह से हजारों सैलानी फ्रांस घूमने आते हैं। इस सड़क की खास बात ये है कि ये दिन में दो बार के लिए गायब हो जाती है। समुद्र के बीचो-बीच बने होने के कारण 3 किलोमीटर लंबी ये सड़क समुद्री लहरे आते ही पानी में तकरीबन 13 फीट अंदर डूब जाती है।

यह घटना रोज होती है इसको देखने के लिए पर्यटक भारी संख्या में आते हैं। इस सड़क पर ड्राइव करके वो इसका लुफ्त उठाते हैं। कई बार लोग सड़क परतेज आ रही लहरों के बीच फंस भी जाते हैं। ये लहरे इतनी तेज़ आती हैं की इस दौरान पर्यटकों को अपनी गाड़ी छोड़ कर भागना पड़ता है।

यहां पानी बहुत ही तेजी के साथ बढ़ता है और पूरी सड़क पल भर में आंखों के सामने से ओझल हो जाती है।


Post a Comment